समय अमूमन तेजी से बदलता है पर बीते वर्षों में यह रफ्तार धीमी रही। हम चाहते थे कि समय जल्दी चला जाए पर वह धीरे धीरे गया। डरे सहमे लोग धीरे धीरे घरों से बाहर निकले। खतरे की कुछ घंटियाँ अब भी बज रहीं है पर भय शायद जा चुका है। लोग अपने अपने जीवन सँजोने लगे हैं और आशा है कि 2023 हमारे जीवन को पुनः वही रफ्तार प्रदान करेगा जिसके हम आदि हैं।

ज्ञानिमा की टीम की ओर से आप सभी पाठकों को हृदय से नए वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएँ। आशा है की 2023 आपको वह सभी खुशियाँ देगा जिसकी आप कामना करते हैं। हम आशा करते है की हम भी आप के लिए नए नए विषयों पर लेख प्रकाशित करते रहेंगे और आपका साथ बना रहेगा।
एक बार पुनः आपको व आपके परिवार को 2023 की ढेर सारी शुभकामनाएँ! आपका नया साल मंगलमय हो!
2022 में ज्ञानिमा पर जिन पाँच लेखों को अधिकतम पाठकों में पढ़ा और सराहा वे इस प्रकार हैं :
Latest posts by संपादकीय (see all)
- एक सुखद 2023 की कामना - January 1, 2023
- चला गया 2021! - January 1, 2022
- साझी उम्मीदों का 2021 - December 31, 2020
यह लेख शेयर करें -